देवास घटना में लापरवाही पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी वघेल निलंबित

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

देवास जिले के खातेगांव में अवैध मदिरा परिवहन से जुड़ी गंभीर घटना के मामले में आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हरदा जिले के टिमरनी वृत्त में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी  अमर सिंह वघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रथम दृष्टया कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं निगरानी में शिथिलता पाए जाने पर की गई है।

सहायक आबकारी आयुक्त, जिला देवास से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार रविवार देर रात्रि के दौरान अवैध मदिरा परिवहन की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक एमपी-43 एच-4786 से थाना प्रभारी, खातेगांव के साथ गंभीर घटना घटित हुई। मौके पर ट्रक की जांच में गुप्त चैम्बर में छिपाकर रखी गई बैगपाइपर मदिरा पाई गई। यह मदिरा हरदा जिले की कम्पोजिट मदिरा दुकान हरदा रोड, टिमरनी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकान सोडलपुर रोड, टिमरनी को प्रदाय होना पाया गया।

प्रकरण की जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि संबंधित क्षेत्र में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी  अमर सिंह वघेल द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में सतत निरीक्षण एवं प्रभावी निगरानी नहीं की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  वघेल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय उपायुक्त आबकारी कार्यालय, संभागीय उड़नदस्ता, भोपाल निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

02:06
WhatsApp Icon Telegram Icon