मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई, 15 दिनों में 54 चोरी किये गये वाहन बरामद

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विगत 15 दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 54 चोरी किये गये वाहन जिनमें ट्रैक्‍टर, पिकअप, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वाहन शामिल है बरामद किए हैं।

नरसिंहपुर

थाना स्टेशनगंज पुलिस ने 02 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें 07 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों के कब्जे से अनुमानित 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

खरगोन

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख मूल्य की 08 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी खरगोन एवं धार जिले में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एक अन्य कार्रवाई में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख 50 हजार मूल्य की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 11 मोटरसाइकिलें बरामद।

ग्वालियर

थाना पनिहार पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की। थाना कम्पू पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं थाना भितरवार पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर तथा चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले 03 विधिविरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर उनकी निशानदेही पर 06 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। कुल 08 वाहन बरामद किये गये।

सीहोर

थाना आष्टा पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का ऑटो आरोपी सहित 01 घंटे में बरामद किया, जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये है। थाना भेरूंदा पुलिस ने बस स्टैंड नसरुल्लागंज से चोरी हुई 1 लाख 57 हजार  कीमत की हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना रेहटी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की 03 वारदातों का खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 मोटरसाइकिलें, कुल कीमत करीब 1 लाख 05 हजार रुपये, बरामद कीं। इस प्रकार कुल 05 वाहन बरामद किये गये।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

16:03
WhatsApp Icon Telegram Icon