मंडीदीप के वार्ड क्रमांक-2 स्थित खिरिया मोहल्ले में हुई युवक अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों का फरियादी के भाई से विवाद हुआ। इसी दौरान धारदार छुरे से हमला कर 25 वर्षीय अंकित तोमर, पिता सुनील तोमर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराना के नेतृत्व में तत्काल विशेष अनुसंधान दल गठित किया गया।
मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—
रोहित मेहरा उम्र 28 वर्ष, बल्ला उर्फ बलराम मेहरा उम्र 46 वर्ष, मुकेश उर्फ गुड्डू मेहरा उम्र 38 वर्ष और बाबूलाल मेहरा उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के छुरे जब्त किए और प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ी गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मंडीदीप रंजीत सराठे, थाना प्रभारी सतलापुर विजय त्रिपाठी, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज भारत सिंह, थाना प्रभारी गौहरगंज विनोद परमार, थाना प्रभारी नूरगंज संजय यादव, सहित अरविंद पांडे, एम.एस. ठाकुर, अवनीश गिरी, पदमा और यशवंत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके अलावा दुर्गेश प्रजापति, कृपाल जादौन, संजय यादव, संजय लोवंशी, प्रदीप सिंह, दिलीप, नीलेश, संदीप राजपूत, सौरभ, भूपेंद्र (सतलापुर) और आरक्षक रिषभ (औबेदुल्लागंज) ने भी कार्रवाई में सराहनीय योगदान दिया।
मंडीदीप पुलिस की तत्परता और टीमवर्क के चलते हत्या की इस वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।
सम्बंधित ख़बरें


















