दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान कर्मियों, माइक्रो ऑब्जर्वरों एवं महिला मतदान दलों का प्रशिक्षण, केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च, शुष्क दिवस की घोषणा तथा स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से युवाओं और प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), दतिया में “यूथ चला बूथ की ओर” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका, मतदाता जागरूकता तथा मतदान के महत्व पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रभावशाली भाषण दिए तथा विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आगामी निर्वाचन में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें


















