पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है- उप मुख्यमंत्री

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है। उनकी भूमिका सरकार एवं जनता के बीच संवाद विकसित करने तथा शासन की योजनाओ को अंतिम छोर तक पहुंचाने एवं योजनाओ के क्रियान्वयन की कमियो को उजागर सुधार का अवसर देने में होती है। कठित परिस्थितियो में भी पत्रकार बिना थके, बिना हारे अपनी भूमिका का निर्वहन करते है। प्रदेष शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी  राजेंद्र शुक्ल ने सूर्या इंटरनेषनल होटल में आयोजित शहडोल जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन को सम्बोंधित कर रहे थें।

इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेष अध्यक्ष  शलभ भदौरिया, सांसद  हिमाद्री सिंह, विधायकजयसिंह मरावी,  मनीषा सिंह, शरद कोल, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत षिवम प्रजापति, नगरपालिका अध्यक्ष  घनष्याम जायसवाल, जिला योजना समिति की सदस्य  अमिता चपरा, जनपद पंचायत ब्यौहारी आकांक्षी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा पेंषनर एसोसिएषन के पदाधिकारी, श्रमजीवी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि पत्रकारो ने कोविड़ काल में भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया। आपने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कई स्वास्थ्य अभियान तथा मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के मार्गदर्षन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाएं बढाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार इन योजनाओ का अंतिम छोर तक पहुंचाकर पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि शलभ भदौरिया के मार्गदर्षन में श्रमजीवी पत्रकार संघ लंबे समय से कार्य कर रहा है। पत्रकारो के कल्याण के लिए भी संघ द्वारा समय-समय पर मांग रखकर शासन द्वारा पूरी कराई गई है।
इस अवसर पर जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाॅ. ए.के. श्रीवास्तव, रक्तदान के लिए रूपाली सिंघई, सांझी रसोई के संचालन के रवींद्र सरदार,समाज सेवा के लिए सिल्लू रजक, गौ सेवा के लिए गौरव मिश्रा, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करने वाले पत्रकार करूणेष चंद्र सुनील मिश्रा, अग्रवाल,  लवकुष तिवारी, चंद्रषेखर, अंषुल सिंहा, होतवानी, सायबर जागरूकता के लिए संतोष दुबेइषहाक खान को सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर  राजकुमार दुबे, मोहम्मद अली,  अनिल त्रिपाठी, कृष्णा तिवारी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहें।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

03:10
WhatsApp Icon Telegram Icon