ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पतालों के उन्नयन तथा नवीन पदों के सृजन एवं स्वीकृति से संबंधित विभागीय कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी विस्तार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि नर्सिंग भर्ती परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि बांडधारी चिकित्सकों के पोस्टिंग आदेश शीघ्र जारी कर चिन्हित चिकित्सकों की समय पर पदस्थापना एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य चिकित्सकों की पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा,  अशोक बर्णवाल सहित उपस्थित थे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

21:21
WhatsApp Icon Telegram Icon