विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में दिवंगत नेताओं एवं शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

17 फरवरी 2026 मध्य प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने देश के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों एवं शहीद जवानों के निधन का उल्लेख करते हुए शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने महाराष्ट्र शासन के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, भूतपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश कलमाड़ी तथा भूतपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कान्हू चरण लेंका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में भूमिका निभाई। इसके साथ ही अध्यक्ष ने 31 दिसंबर 2025 को असम में हुए हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के शहीद जवानों तथा 22 जनवरी 2026 को जम्मू संभाग में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से सेना के शहीद एवं घायल जवानों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अध्यक्ष के आग्रह पर पूरे सदन ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर सदन का वातावरण गंभीर एवं श्रद्धामय रहा, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति सम्मान और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

03:42
WhatsApp Icon Telegram Icon