मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सभी क्षेत्रों में विकास के नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं। उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला इस तथ्य का परिचायक है। इन आयोजनों से नगर निगम सहित स्थानीय संस्थाओं की आय बढ़ाने ओर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला-2026 का शुभारंभ उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की नगरी अवंतिका विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। व्यापार ,व्यवसाय में बाबा श्री महाकाल की नगरी तेजी से प्रगति कर रही है। विक्रम व्यापार मेले का आयोजन तीसरी बार किया जा रहा है। व्यापार मेले से जिले और आस पास के क्षेत्र में आर्थिक प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि विक्रम व्यापार मेला वर्ष 2024 में 23,705 वाहनों की बिक्री पर लगभग 122 करोड़ की छूट प्रदान की गई थी, वर्ष 2025 में 36,225 वाहनों की विक्री पर 187 करोड़ की छूट प्रदान की गई थी। बाबा महाकाल के प्रसाद के रूप में वाहन लेने वालों को छूट का पर्याप्त लाभ मिल रहा है। इस वर्ष नगर निगम को अभी तक 4 करोड़ 10 लाख रुपये की आय हो गई है। इस वर्ष विक्रम व्यापार मेले में फोर व्हीलर के 139 स्टाल, टू व्हीलर के 36 स्टाल,कार डेकोरेशन, सांची पार्लर सहित अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्टाल लगाए गए हैं। बैंक्स तथा उद्योग व्यवसाय से जुड़े अन्य संस्थान भी मेले में उपस्थित हैं। व्यापार-व्यवसाय- उद्यमिता, कृषि आदि सहित सभी क्षेत्रों में यह उन्नति और प्रगति का काल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में बाबा श्री महादेव के देव स्थानों पर साज-सज्जा कर विक्रमोत्सव की शुरुआत की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें


















