उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय (वल्लभ भवन) में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास और चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में उन्नत करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन इकाइयों में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एफआरयू का सुचारू संचालन अत्यंत आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य : मुगलिया हाट के सरपंच धर्मेन्द्र मारण को केंद्रीय स्तर पर सम्मान
विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला
नरेला होली मिलन उत्सव: मंत्री सारंग ने सुभाष और महामाई मंडल में नागरिकों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएँ
सास-बहू से देवरानी-जेठानी तक: रिश्तों की साझेदारी से खिल रहा ग्रामीण पर्यटन
मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी

















