14 फरवरी 2026 मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में नवपदस्थ आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने जनसंपर्क संचालनालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण के दौरान जनसंपर्क आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना ने नवागत आयुक्त मनीष सिंह का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मनीष सिंह का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में विभाग की नई ऊंचाइयों की अपेक्षा व्यक्त की। नवपदस्थ आयुक्त मनीष सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित सूचना प्रसारण और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग से विभाग की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाया जाएगा। मनीष सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग से नवाचार, सक्रियता और जनकेंद्रित कार्यशैली की उम्मीद जताई जा रही है। यह बदलाव राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सम्बंधित ख़बरें


















