सीहोर में विशाल रुद्राक्ष महोत्सव 14 फरवरी से, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

सीहोर खबर एमपी से जहां 14 से 20 फरवरी तक प्रस्तावित रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारियों तेज हैं इस कड़ी में प्रभारी मंत्री सीहोर श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक सीहोर सुदेश राय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक, कलेक्टर सीहोर एवं पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा व्यवस्घाओ का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर एवं विधायक श्री सुदेश राय ने आयोजन में जुटी विठ्ठलेश सेवा समिति द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की और महोत्सव को सफल बनाने हेतु समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

13:33
WhatsApp Icon Telegram Icon