कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 125 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, एडीएम प्रकाश नायक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जन्मदिन पर पुस्तक का विमोचन।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर दी बधाई
जहरीली शराब प्रकरण के मृतकों एवं प्रभावितों के परिजनों से मिले, बंधाया ढांढस
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कृष्णमोहन झा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट
हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया



















