सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत 80 फीट रोड, अशोका गार्डन से भोपाल रेलवे स्टेशन तक, विवेकानंद चौराहे से ऐशबाग रेलवे क्रॉसिंग तक, तथा सुभाष नगर से रायसेन रोड तक डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 71 में नेहरू स्कूल से सेठी नगर पुलिया तक सीसी रोड निर्माण तथा गुप्ता कॉलोनी की आंतरिक सड़कों में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी, सिंगरौली एवं डिंडोरी के बॉन्डेड डॉक्टर्स से किया संवाद
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी का जिला बदला
मोहम्मद आरिफ खत्री ने श्रीलंका में किया बाग प्रिंट का प्रदर्शन, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही कला
डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















