उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने खंधो माता मंदिर में नवग्रह वाटिका का किया भूमिपूजन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि खंधो माता मंदिर बड़ा तीर्थ स्थल बनेगा। मंदिर परिसर को विकसित कर इसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटक स्थल भी बनाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा के गोविन्दगढ़ समीप स्थित माता मंदिर परिसर में नवग्रह वाटिका का भूमिपूजन किया। उन्होंने मंदिर से लगी पहाड़ी में जिला खनिज न्यास मद से वृक्षारोपण कराये जाने के क्रम में पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण की शुरूआत की।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गौमाता की सेवा एवं धार्मिक स्थलों के विकास से ही रीवा तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। गत दिनों भैरवनाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया था। खंधो माता मंदिर की पहाड़ी में भी पीपल सहित अन्य पौधे लगाकर इसे हरी भरी बनाया जायेगा। सघन वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ी के लिये वरदान साबित होगा। हमारा दायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी को ऐसा पर्यावरण दें जहां पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन के लिये वृक्ष हों। उन्होंने खंधो माता मंदिर में रामसखा यादव द्वारा बिना किसी सहयोग के किये गये वृक्षारोपण कार्य की सराहना की तथा लोगों से अपेक्षा की कि समाज के हित में कार्य करें क्योंकि हम जो कार्य करते हैं उसको लोग हजारों आंखों से देखकर मूल्यांकन करते हैं।
      उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर के लोकार्पण के साथ ही अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने विभिन्न मांगों को तत्परता से पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने खंधो माता के दर्शन भी किये।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

06:15
WhatsApp Icon Telegram Icon