उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जीएसटी राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शुक्रवार को निवास कार्यालय में वाणिज्यिक कर वसूली, जीएसटी, आबकारी एवं पंजीयन राजस्व की वसूली के लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अधिकारियों ने निर्देश दिए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने लक्ष्य प्राप्त करने में आ रही बाधाओं की जानकारी ली और कहा कि व्यापारी समुदाय के सहयोग से कठिन लक्ष्यों को भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समुदाय को समय पर टैक्स जमा करने के फायदे के बारे में निरंतर बताने की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि समय पर पूरा टैक्स भरने वालों को विशेष रूप से प्रभावित किया जाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने निर्देश दिये कि तीनों विभागों के मैदानी अधिकारियों को भी निर्धारित राजस्व लक्ष्य तय समय में वसूली के लिये विशेष प्रयास करवाएं।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 10 हजार टैक्स पेयर है जो राजस्व वसूली का 90 प्रतिशत देते हैं। इसी तरह पांच लाख बीस हजार ऐसे टैक्स पेयर जो 10 प्रतिशत टैक्स देते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि कर राजस्व वसूली को तेज करने के लिए व्यवसाईयों को निरंतर परामर्श देना होगा। वे व्यापार और प्रदेश के विकास के हित में पूरा टैक्स सरकार को दें।
सम्बंधित ख़बरें



















