देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राकेश सिंघई ने बुधवार को इंदौर में विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए ई-समाधान ऐप का शुभारंभ किया।
यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण, उनकी स्थिति की निगरानी तथा समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाएगा। इस ऐप से पारदर्शिता, जवाबदेहिता और छात्र-छात्राओं पर केन्द्रित प्रशासन के प्रति डीएवीवी की प्रतिबद्धता बढ़ेगी। ई-समाधान ऐप का निर्माण सेन्टर फॉर रिसर्च एंड इंड्रस्टियल स्टॉफ परफार्मेन्स (क्रिस्प) द्वारा किया गया है। क्रिस्प, तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत मध्यप्रदेश शासन की संस्था है।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है- उप मुख्यमंत्री
अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर



















