स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के रुद्र मैदान पहुँचकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गये मैच को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स और दर्शकों से संवाद किया। गाडरवारा में इन दिनों अंडर-19 बालक-बालिका आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय शालेय व्हॉली-बाल प्रतियोगिता चल रही है।
गाडरवारा में 13 नवम्बर से शुरू हुई राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में 33 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के 759 खिलाड़ी एवं 165 ऑफिशियल्स शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन सोमवार 17 नवम्बर को होगा। इस दिन शाम 7:30 बजे खैर संपूर्ण कैलाशा बैण्ड के साथ सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खैर के गीत-संगीत की प्रस्तुति होगी। प्रतियोगिता आयोजन समिति ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है- उप मुख्यमंत्री
अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर



















