उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन भत्ते, पेंशन आदि के संबंध में गठित समिति की द्वितीय बैठक गुरूवार को मंत्रालय में हुई।
बैठक में विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई एवं सचिन सुभाषचंद्र यादव उपस्थित रहे। समिति ने महाराष्ट्र, गुजरात एवं छत्तीसगढ़ के राज्यों में विधायक एवं पूर्व विधायक को मिलने वाली वेतन भत्ते एवं पेंशन राशि पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने यह निर्णय लिया कि अगामी बैठक में मध्यप्रदेश के विधायकों/पूर्व विधायकों को मिलने वाली सुविधा पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा।
समिति के सदस्य सचिव अपर मुख्य सचिव, अनुपम राजन, अपर मुख्य सचिव वित्त, मनीष रस्तोगी, विधान सभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा एवं अपर सचिव वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते है- उप मुख्यमंत्री
अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान
मध्यप्रदेश में कपड़ा उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़े हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर



















