मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 1 नवंबर प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और उपलब्धियों को स्मरण करने का भी अवसर है। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने इस विशेष अवसर पर बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि समूचे देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा हमारा मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में प्रदेश ने आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए हैं। चाहे वह उद्योग, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा या बुनियादी ढांचे का क्षेत्र हो, हर दिशा में मध्य प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि “हम सबको गर्व होना चाहिए कि हम मध्य प्रदेश के नागरिक हैं, जिसने न केवल विकास की नई परिभाषा गढ़ी है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। देवड़ा जी ने कहा कि मध्य प्रदेश आज “समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी राज्य” के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रदेश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं और विकास की इस यात्रा में सहभागी बनें।अंत में उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि मध्य प्रदेश को देश का सबसे विकसित, आत्मनिर्भर और गौरवशाली राज्य बनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें


















