सीआरपीएफ-123 वीं बटालियन द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

जन सुरक्षा के लिए जिले में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ-123 वीं बटालियन द्वारा कल हर घर तिरंगा अभियान के अंतगर्त  तिरंगा रैली निकाली गई। यह विशेष तिरंगा रैली बटालियन कैम्प भरवेली से ग्राम टेकाड़ी (भरवेली मार्केट होते हुए) विस्तारित रही। यह रैली स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को मनाने और देशभक्ति के जज्बे को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई थी।  रैली की शुरुआत बटालियन कैम्प में ध्वजारोहण और देशभक्ति गान से हुई। इस मौके पर कमाण्डेंट हजारी लाल की अध्यक्षता में,द्वितीय कमान अधिकारी अनूप कुमार, देवेन्द्र प्रसाद दुबे, उप कमाण्डेन्ट मनोज कुमार व डा संतोष कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के गाने गाते हुए और नारे लगाते हुए मार्च किया। रैली की यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने भी हर घर तिरंगा रैली का स्वागत किया और रैली में भाग लिया। रैली के मार्ग में लोगों ने उत्साहपूर्वक बटालियन के जवानों का समर्थन किया और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तिरंगे को सलामी दी। रैली का समापन 123 बटालियन केरिपुबल बालाघाट पर एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें कमाण्डेन्ट द्वारा देशभक्ति के महत्व पर भाषण दिया गया और उन्होंने सीआरपीएफ के कर्मियों की भूमिका और उनके बलिदानों की सराहना की और कहा ‍ कि ऐसे आयोजनों से देशवासियों में एकता और राष्ट्रीय गर्व की भावना को बढ़ावा मिलता है।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

06:04
WhatsApp Icon Telegram Icon