मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गठित वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं पेसा कानून के क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स समिति के सदस्य गिरीश कुबेर, डॉ. शरद चंद लेले, कालू सिंह मुजालदा एवं डॉ. मिलिंद दानडेकर झाबुआ जिले का दौरा पर है। यह दौरा इन महत्वपूर्ण कानूनों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का गहन मूल्यांकन के लिए है। टास्क फोर्स समिति द्वारा 22 जुलाई को जिले में भ्रमण के दौरान ग्राम साड़ (रामा), ग्राम चारण कोटड़ा (पेटलावद) में व्यक्तिगत वन अधिकार (IFR) और सामुदायिक वन अधिकार (CFR) को दावों पर चर्चा की तथा समस्याओं को समझा। साथ ही 23 जुलाई को ग्राम बेडावली के भ्रमण पर व्यक्तिगत वन अधिकार (IFR) और सामुदायिक वन अधिकार (CFR) के दावों पर स्थल निरीक्षण कर समस्यायें सुनी तथा चर्चा करके समस्याओं को समझा।
सम्बंधित ख़बरें
जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य : मुगलिया हाट के सरपंच धर्मेन्द्र मारण को केंद्रीय स्तर पर सम्मान
विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला
नरेला होली मिलन उत्सव: मंत्री सारंग ने सुभाष और महामाई मंडल में नागरिकों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएँ
सास-बहू से देवरानी-जेठानी तक: रिश्तों की साझेदारी से खिल रहा ग्रामीण पर्यटन
मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी

















