कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में विभिन्न मामलों में जनसुनवाई करते हुए प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए। महिदपुर तहसील के ग्राम पेटलावद निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग नबीबक्श मंसुरी ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व के मकान को उनके पुत्र के द्वारा अनावेदकों को अवैध रुप से बेच दिया गया है व अनावेदकों द्वारा उनके मकान पर कब्जा कर लिया गया है व विरोध करने पर उन्हें जान से माने की धमकी दी जा रही है । इस पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महिदपुर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । तहसील महिदपुर के ही ग्राम हिंगोनिया निवासी शोभाराम ने आवेदन दिया कि उनके स्वामित्व की कृषि भूमि पर अनावेदकों के द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर लिया गया है । इसपर तहसीलदार महिदपुर को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
सम्बंधित ख़बरें



















