सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने भेंट की। इस दौरान गढ़ी कैंट क्षेत्र में नव निर्मित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।


















