4 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
राजधानी भोपाल में अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना हनुमानगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 5 मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
दरअसल, पुलिस को 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंधी कॉलोनी चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध पिस्टल लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही हनुमानगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 पिस्टल, 2 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान फरमान मोहम्मद खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी तलैया भोपाल के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में फरमान ने अपने साथी अतीक उर्फ बब्लू के साथ मिलकर अवैध हथियारों की तस्करी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने अतीक उर्फ बब्लू को भी गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 2 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 3 मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हनुमानगंज में अपराध क्रमांक 613/26, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और उनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक भगवान सिंह वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद युसुफ सहित पुलिस टीम के आरक्षक आशीष त्यागी, प्रशांत शर्मा, सागर डोंगरे और सचिन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

21:48
WhatsApp Icon Telegram Icon