मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थापना दिवस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीकों का किया अवलोकन

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय उद्यानिकी एवं कृषि प्रदर्शनी में जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने आधुनिक उद्यानिकी एवं कृषि तकनीकों एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टॉल पर ऑटोमेशन, ड्रिप इरिगेशन, पीवीसी उत्पाद, हाईटेक टिश्यू कल्चर पौधे तथा विभिन्न बागवानी फसलों की उन्नत पौध प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विशेष रूप से लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, टिश्यू कल्चर केले, आम एवं मौसंबी की उन्नत पौध सामग्री तथा हरदा-नर्मदापुरम क्षेत्र में बागवानी विस्तार की योजनाओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लहसुन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की सराहना की इससे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कंपनी के स्टेट हेड  वी. वी. डांगरिकर ने अतिथियों को मध्य प्रदेश में कंपनी द्वारा किए जा रहे कृषि एवं उद्यानिकी विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में  पंकज जायसवाल, एग्रोनॉमिस्ट अजहर जैदी, इंजीनियर  प्रांजु सूर्यवंशी एवं  शुभम गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

02:50
WhatsApp Icon Telegram Icon