देवास जिले की दुखद घटना को लेकर मेरी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से विस्तृत बातचीत हुई है। अवैध शराब की सूचना मिलने पर टीआई और पुलिस टीम ने ट्रक को पकड़ा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से हमारे एक बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ जवान की मृत्यु हो गई। टीआई ने साहस और तत्परता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ने में सफलता हासिल की।
इस दुखद घटना पर मैं दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। प्रशासन की ओर से उनके परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधी किसी भी राजनीतिक दल या वर्ग से जुड़ा हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी अधिनियम के तहत मृत्युदंड और आजीवन कारावास तक के प्रावधानों वाली धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। मेरा मानना है कि किसी की मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।


















