मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्म स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य गुरु महाराज श्री टेकचंद जी महाराज के 215 वें समाधि पर्व शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुधाम ग्राम कड़छा पहुंचकर समाधी स्थल पर पुष्प अर्पित किए और मंदिर में दर्शन किए ।मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हम सब संतों की समाधि का दर्शन करके जीवन में लगातार पुण्य कर्म करने का संकल्प लें। उन्होंने धर्म स्थल के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शरद पूर्णिमा का पावन अवसर सभी संतों को प्रणाम करतें हैं। महाराज टेकचंद जी ने अपने जीवन में दान को प्राथमिकता दी। मैं आज उनका पुण्य स्मरण करता हूँ। हमारे यहाँ सनातन परंपरा में सबके जीवन का समय निश्चित है। संत सबके हित और परोपकार के लिए जीवन जीते हैं। उन्होंने अपने जीवन में भक्ति मार्ग अपनाया और उज्जैन आकर इसे आगे बढ़ाया। टेकचंद जी महाराज अमर हैं। आज देश-विदेश से लोग यहाँ आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया तथा मेले में पहुँचे अन्य श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने संतजनों से आशीर्वाद भी लिया।

उज्जैन में समाज की विभिन्न समितियाँ अपने-अपने स्तर पर चाय प्रसादी, खीर प्रसादी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन कर रही हैं। यहां पर अन्य शहरों व राज्यों से आए लोगों के लिए मेला भी लगा है। समस्त जूना गुजराती दर्जी समाज के लोग हर वर्ष शरद पूर्णिमा पर गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु यहाँ पहुँचते हैं। इस वर्ष दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों से समाजजन यहां पहुँचे हैं।

प्रभारी मंत्री  गौतम टेटवाल, म.प्र हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष  ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण समिति के अध्यक्ष  जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल,  श्याम टेलर,  दिलीप परमार समाजसेवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

21:19
WhatsApp Icon Telegram Icon