मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा में भोपाल से खाटूश्याम जी जा रही मिनी बस की दुर्घटना तथा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल, उपचाररत मरीजों से एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भोपाल पहुंचकर भेंट की तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स भोपाल के डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे इलाज और दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रखी जाए और हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कोटा दुर्घटना में घायल हुए बैतूल के 14 मरीजों को उपचार के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया तथा ग्वालियर से भी दो मरीजों को एम्स भोपाल में एयर लिफ्ट किया गया।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

05:15
WhatsApp Icon Telegram Icon