चेन्नई में इंडिया टूरिज्म समिट 2026 में मध्यप्रदेश पर्यटन ने अपनी समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत के साथ पर्यटन के नए क्षेत्रों और निवेश की संभावनाओं को देश-विदेश के पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया। समिट के विशेष सत्र में सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक एमपी टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैयाराजा टी. ने. “The Beating Heart of India – Discovering a New World” विषय पर प्रदेश के पर्यटन विकास की दिशा और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रेजेंटेशन के माध्यम से विचार साझा किए। समिट में मध्यप्रदेश पर्यटन की कॉर्पोरेट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। गोल्ड पार्टनरशिप के तहत कार्यक्रम में शामिल अतिथियों के लिए मध्यप्रदेश के पारंपरिक एवं स्थानीय व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ उसके प्रामाणिक स्थानीय स्वाद का अनुभव भी मिला।
सम्बंधित ख़बरें


















