मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में नागरिकों से किया संवाद

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जन विश्वास अभियान अंतर्गत टीकमगढ़ में सीएम हेल्पलाइन में नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निराकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पंजीयक सहकारिता  एस.के. कौशिक को निलंबित करने के निर्देश दिये। दयाराम लोधी ने उनकी माँ  रानीबाई की मृत्यु होने पर सहकारी बैंक की मवई शाखा द्वारा नॉमिनी के खाते में राशि अंतरित नहीं किये जाने पर शिकायत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंजीयक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को टीकमगढ़ में नागरिकों की समस्याओं को सुना और निराकरण भी किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सतत रूप से फील्ड भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लें। स्थानीय स्तर पर जनता की शिकायतों का समय सीमा में प्रभावी निराकरण किया जाये। क्षेत्र विशेष में मिलने वाली शिकायतों का भी समुचित निराकरण सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  महेश प्रसाद लोधी,  कमलेश नामूलिया,  दयाराम लोधी,  कालीचरण सिंह राजपूत और  हरिराम विश्वकर्मा से सीधे बात कर उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संबद्ध निराकरण के लिए मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य पर शासकीय सेवक सम्मानित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मौके पर जिले में विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों के वास्तविक स्थान पर संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री  कृष्णा गौर, पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक जतारा  हरिशंकर खटीक सहित मुख्य सचिव  अशोक बर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री डॉ. सुदाम खाड़े, आयुक्त जनसंपर्क  मनीष सिंह सहित कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

05:00
WhatsApp Icon Telegram Icon