पूर्व छात्रों का अपनी संस्था से जुड़ाव नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल के 71वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज में पूर्व छात्रों के सहयोग से निर्मित आधुनिक फुटसल स्पोर्ट्स एरीना का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना का सतत विस्तार किया जा रहा है। एमबीबीएस, पीजी और विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा की सीटों में निरंतर वृद्धि की जा रही है। प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक—तीनों स्तरों की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया जा रहा है और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के भीतर ही उपलब्ध हों। किसी भी नागरिक को बेहतर उपचार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना और सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय में बीमारियों का बोझ बढ़ रहा है। इसलिए केवल बीमारी के उपचार तक सीमित रहने के बजाय प्रिवेंटिव हेल्थ केयर और बीमारी की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता, पोषण और जागरूकता के माध्यम से बीमारी के मूल कारणों को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन, प्राकृतिक खेती और अन्य आधारभूत सेवाओं को सशक्त करने जैसे प्रयासों से बीमारी के मूल कारणों को नियंत्रित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

01:22
WhatsApp Icon Telegram Icon