भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नई दिल्ली के सहयोग से आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी मध्यप्रदेश भोपाल में स्थापित सेवोत्तम प्रकोष्ठ के अंतर्गत नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सेवोत्तम विषयक म.प्र. लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम 2010 विषय पर शिकायत निवारण प्रणाली पर आधारित पदभिहित अधिकारियों एवं शिकायत निवारण अधिकारियों (एल-1/एल-2 श्रेणी के अधिकारियों) का दो दिवसीय प्रशिक्षण 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।
अकादमी द्वारा बनाए गए जिला रिसोर्स पर्सन के रूप मे मास्टर ट्रेनर रिंकेश जैन,वरिष्ठ प्रशिक्षक ई-दक्ष केंद्र द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010, सीएम हेल्पलाइन एवं सीपीग्राम्स से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण के लिए विभिन्न प्रश्नों का समाधान विषय का विस्तृत प्रशिक्षण सम्बंधित अधिकारियों को दिया जा रहा है l
सम्बंधित ख़बरें


















