मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर शामिल हुई।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, संजय कुमार शुक्ला, सचिव एम. रघुराज, सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी, सिंगरौली एवं डिंडोरी के बॉन्डेड डॉक्टर्स से किया संवाद
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी का जिला बदला
मोहम्मद आरिफ खत्री ने श्रीलंका में किया बाग प्रिंट का प्रदर्शन, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही कला
डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की नई संभावनाएं हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















