मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील पर छिंदवाड़ा जिले ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों को संकट में डाल दिया है। इस आपदा की घड़ी में जिले से राहत सामग्री से भरे ट्रक को शुक्रवार को सांसद श्री विवेक बंटी साहू और कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रायपुर के लिए रवाना किया।
राहत सामग्री जुटाने में जिले के विभिन्न विभाग, व्यापारी संघ एवं मेडिकल एसोसिएशन छिन्दवाड़ा का सहयोग रहा। सामग्री में खाद्य पदार्थ, दवाइयाँ, कपड़े एवं आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्योपुर एवं सिंगरौली मेडिकल कॉलेज के संचालन की वृहद समीक्षा की
श्री अशोक बर्णवाल ने मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव



















