जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 स्व. सुधीर कुमार व्यास का 29 अगस्त को हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से विभागीय अमले में शोक की लहर व्याप्त हो गई।विभागीय मुख्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने स्व श्री व्यास के कर्मनिष्ठ एवं सौम्य व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए इसे विभाग की अपूरणीय क्षति बताया। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग सुश्री निधि जायसवाल ने संवेदनाएँ व्यक्त कर त्वरित संज्ञान लेकर मृतक के परिजनों को ₹1,25,000 (रुपये एक लाख पच्चीस हजार मात्र) की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की|
सम्बंधित ख़बरें
सीएम की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक वंदे मातरम् गान के साथ सम्पन्न
आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी पहल
भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत अधिकारी स्व. ए.के.सिंह को डीजीपी एवं अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
पेरिस में बिखरी मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट की आभा
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति



















