समारोह में कलेक्टर प्रतिभा पॉल ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस रीवा जिले में हर्षोंल्लास से मनाया गया।  एसएएफ पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर प्रतिभा पॉल ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का भोपाल से सजीव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद कलेक्टर ने जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आमजनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समारोह में सशस्त्र बलों ने हर्ष फायर करके राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया। समारोह में परेड कमाण्डर दिलीप तिवारी के नेतृत्व में विशेष शस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं सैनिक स्कूल के दल के सहित विभिन्न दलों ने बैण्ड की मधुर धुन पर आकर्षक परेड की।  समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर शहीदो के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समारोह में  स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले गीतों और नृत्यों के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैलियाँ निकाली गर्इं। देशभक्ति गीतों और नारों से गुंजायमान तिरंगा रैलियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की शोभा में वृद्धि की।

India Tv MP Tak  के बारे में
India Tv MP Tak GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback -

LATEST Post

21:19
WhatsApp Icon Telegram Icon