वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा के निर्देशन में एवं जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव के नेतृत्व में भोपाल में डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को इन बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान करना और उन्हें बचाव के उपायों के बारे में बताना है। महर्षि विद्या मंदिर अयोध्या नगर, वार्ड68 ज़ोन-16 मंक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, फाइलेरिया और जापानी एन्सेफ्लाइटिस जैसी बीमारियों के कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान लार्वा सर्वेक्षण भी किया गया और लोगों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए जागरूक किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 प्रभावी : लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई – आयुक्त श्री भोंडवे
मंत्री विश्वास सारंग ने द्वारका नगर में बावड़ी की सफाई कर किया श्रमदान
प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
सीएम ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1835 करोड़ की राशि की अंतरित
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ



















