मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परेश उपलप के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी बैहर डॉ. हरीश कुमार मसराम के निर्देशन में सिविल अस्पताल बैहर में 22 जुलाई को ब्लड बैंक लेब का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर डॉ अनंत लिल्हारे, डॉ इंद्रजीत बिसेन ब्लड बैंक प्रभारी, डॉ धनराज कोकोटे एवं सिविल अस्पताल बैहर का समस्त स्टाफ उपस्थित था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उपलप ने बताया कि बैहर में लेब प्रारम्भ होते ही यहाँ पर सिकलसेल मरीजों की जाँच प्रारम्भ कर दी गई है। जिसमें पहले ही दिन 02 सिकलसेल मरीजों की जाँच की गई। यह लैब बैहर क्षेत्र की जनता के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी और इसका लाभ इस अंचल की आदिवासी जनता को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य : मुगलिया हाट के सरपंच धर्मेन्द्र मारण को केंद्रीय स्तर पर सम्मान
विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला
नरेला होली मिलन उत्सव: मंत्री सारंग ने सुभाष और महामाई मंडल में नागरिकों को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएँ
सास-बहू से देवरानी-जेठानी तक: रिश्तों की साझेदारी से खिल रहा ग्रामीण पर्यटन
मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम को मंजूरी

















