सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों की केडर भर्ती के आदेश होने के बाद भी 6 सालों से कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है, जिसके चलते सहकारी समिति कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। शासन प्रशासन की लेटलतीपी के कारण सहकारी समिति के कर्मचारियों ने 60 प्रतिशत भर्ती प्रक्रिया और लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर प्रदेशव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई है। आपको बता दे कि पात्र पैक्स कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों का दर्जा देने का आदेश 2019 में विभाग को मिल चुका था, जिसमें सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक, लेखापाल, समिति सहायक को कैडर में भर्ती करना था किंतु विभाग द्वारा सेवा नियम का हवाला देकर कैडर भर्ती से दूर किया जा रहा है। ज्ञात हो कि बैंकों में कैडर भर्ती का मामला 6 सालों लंबित है।
तमाम आदेशों के बावजूद भी यह प्रक्रिया अभी भी कागजी प्रक्रिया में अटकी पड़ी है, आज तक पात्र और अपात्र की सूची नहीं निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण कर्मचारी मानसिक रूप से दु:खी और परेशान है। महासंघ के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र लागू कर पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ देने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें

















