वक्फ की कमाई से यतीम बच्चों के सपनों को उड़ान, 289 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ने वक्फ शाहजहांनी यतीम छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के तहत 289 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की। यतीमखाना शाहजहांनी की एक संपत्ति से प्राप्त ₹21.60 लाख की वार्षिक किराया राशि से चयनित विद्यार्थियों को चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए गए।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि वक्फ संपत्तियों की आय का उपयोग जरूरतमंदों की मदद और शिक्षा को बढ़ावा देने में होना चाहिए। उन्होंने बताया कि औकाफ-ए-आम्मा के अंतर्गत करीब 4,000 किरायेदारियां हैं। किराया समय पर जमा होने से जनकल्याणकारी योजनाओं को और मजबूती मिल सकती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभकामना संदेश भेजकर बोर्ड के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

23:05
WhatsApp Icon Telegram Icon