सागर यूनिवर्सिटी में सामने आया बड़ा ChatGPT नकल कांड।कॉपी में लिखा मिला, वीडियो के लिए लिंक पर क्लिक करें।छिंदवाड़ा के कॉलेज का पूरा रिजल्ट रोका गया।तीन विषयों में मिले सामूहिक नकल के सबूत।
मोबाइल से ChatGPT खोलकर लिख रहे थे छात्र जवाब।सागर यूनिवर्सिटी में परीक्षा कॉपी जांचते समय बड़ा मामला सामने आया। एक कॉपी में जवाब की जगह वीडियो लिंक लिखा मिला। जांच में पता चला कि छात्रों ने ChatGPT से नकल की। छिंदवाड़ा के सतपुड़ा कॉलेज का पूरा रिजल्ट रोक दिया गया। तीन विषयों में इसी तरह की नकल के संकेत मिले हैं।कॉपी में मिला अजीब लिंकआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गलत इस्तेमाल अब शिक्षा जगत के लिए भी सिरदर्द बनता जा रहा है। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में यह मामला सामने आया। परीक्षा कॉपियों की जांच के दौरान शिक्षकों को कुछ अजीब नजर आया।मई महीने में यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े 17 कॉलेजों में सेकंड, फोर्थ और सिक्स्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई थीं। सभी उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रीय मूल्यांकन के लिए सागर भेजी गईं। अर्थशास्त्र विषय की एक कॉपी जांचते समय शिक्षक चौंक गए।जवाब की जगह मिला वीडियो लिंकउस कॉपी में जवाब के अंत में लिखा था, पूरे उत्तर का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें। यह देखकर शिक्षक हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत परीक्षा नियंत्रक को इसकी जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें


















