मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित सुवेंदु अधिकारी को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।
पश्चिम बंगाल का अब होगा तीव्र विकास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नए नेता सुवेंदु अधिकारी के चयन पर कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है। आजादी के 75वें वर्ष में पश्चिम बंगाल में नागरिकों ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके अनुसार नई सरकार पश्चिम बंगाल की प्रगति सुनिश्चित करेगी। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल तीव्र विकास करेगा और सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्भालने जा रहे श्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूर्य उदित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारी दी
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन से मुलाकात में राष्ट्रीय, संगठनात्मक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नबीन को मध्यप्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और केंद्र तथा राज्य सरकार के समन्वय से जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।


















