मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव तथा सदस्य  रामलाल मालवीय एवं  बारेलाल अहिरवार ने बुधवार को आयोग में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा, मंत्री  राव उदय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री  प्रतिमा बागरी, सांसद  महेंद्र सोलंकी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक  भगवानदास सबनानी, विधायक  विष्णु खत्री एवं निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की कार्यवाही आयोग की सचिव  सीमा सोनी द्वारा संचालित की गई।

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास, अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1995 में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया था। आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्यों की नियुक्ति शासन द्वारा की जाती है।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

14:32
WhatsApp Icon Telegram Icon