एमपी ट्रांसको ने उज्जैन में 35 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया पावर ट्रांसफार्मर किया स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओ में शामिल सिंहस्थ -2028 के दौरान निर्बाध, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत पारेषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उज्जैन स्थित 220 केवी सबस्टेशन शंकरपुर में लगभग 35 वर्ष पुराने 220/132 केवी, 160 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर समान क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है।

सिंहस्थ जैसे विशाल अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक आयोजन में मजबूत और भरोसेमंद विद्युत व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ आकस्मिक परिस्थितियों में भी विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

14:32
WhatsApp Icon Telegram Icon