5मई 2026 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम गान के साथ प्रारंभ हुई मंत्री परिषद में लिए गए निर्णयों की जानकारी मध्यप्रदेश के सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने पत्रकारों को बताते हुए कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण के लिए 38,555 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। कैबिनेट ने बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए सड़क निर्माण, ग्रामीण मार्ग उन्नयन और शासकीय आवासों के अनुरक्षण हेतु 32,405 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में “दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन” को 2,442 करोड़ रुपये के साथ मंजूरी दी गई, जिससे उत्पादन, बीज गुणवत्ता और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा। महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत 2,412 करोड़ रुपये से 1500 नए आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण और ‘मिशन वात्सल्य’ का सुदृढ़ संचालन सुनिश्चित होगा। वहीं आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को 1,295 करोड़ रुपये की स्वीकृति देकर निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। इसके साथ ही व्यापारियों के हित में ‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’ के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, जो समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार-व्यापारी संवाद का सशक्त मंच बनेगा। यह निर्णय प्रदेश में समावेशी विकास और आर्थिक मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
सम्बंधित ख़बरें



















