जबलपुर के बरगी बांध से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पर्यटक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे को लेकर मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि खराब मौसम, अंधेरा और गहरी जलराशि के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई आई। वहीं मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए साफ कहा कि इसकी गंभीर जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
इधर भाजपा सांसद आशीष दुबे ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि रात से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है, और अब NDRF की टीम भी मौके पर पहुंचकर अभियान को तेज कर रही है।
सवाल ये है कि आखिर सुरक्षा में चूक कहां हुई? क्या इस हादसे को टाला जा सकता था? फिलहाल पूरा प्रदेश पीड़ितों के साथ खड़ा है और हर अपडेट पर हमारी नजर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे धन्य हो जाता है संपूर्ण वातावरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा से की सौजन्य भेंट
किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BSPS के 13वें स्थापना दिवस समारोह में डिजिटल दौर की पत्रकारिता पर गंभीर मंथन, Media Council के गठन की आवश्यकता पर दिया जोर



















