सीहोर स्थित VIT विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है। दूषित खान-पान के कारण 300 से अधिक छात्र बीमार हो गए हैं, जिनमें से 24 को टाइफाइड की पुष्टि हुई है। पूर्व में हुई एक छात्रा की मौत के बावजूद प्रशासन की चुप्पी पर NSUI ने कड़ा आक्रोश जताया है।
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि मानवाधिकार आयोग के नोटिस के बाद भी विभाग मौन है, जो शिक्षा माफिया की मिलीभगत दर्शाता है। जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उच्च शिक्षा मंत्री और विनियामक आयोग का घेराव किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जन्मदिन पर पुस्तक का विमोचन।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर दी बधाई
जहरीली शराब प्रकरण के मृतकों एवं प्रभावितों के परिजनों से मिले, बंधाया ढांढस
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कृष्णमोहन झा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य भेंट
हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया



















