मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री तथा स्व. बृजमोहन मिश्रा की सुपुत्री अर्चना चिटनीस इस अवसर पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निमाड़ अंचल के सक्रिय और लोकप्रिय जननेता रहे श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा तीन बार विधानसभा सदस्य रहे। उन्होंने मार्च 1990 से दिसम्बर 1993 तक विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व संभाला। उनका यह कार्यकाल प्रेरणास्पद और अनुकरणीय रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय मिश्रा जी की विद्यार्थी परिषद में सक्रियता का भी स्मरण किया।
सम्बंधित ख़बरें
संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे धन्य हो जाता है संपूर्ण वातावरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा से की सौजन्य भेंट
किसानों को सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सबका जीवन बचा सकें, यही सबका धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BSPS के 13वें स्थापना दिवस समारोह में डिजिटल दौर की पत्रकारिता पर गंभीर मंथन, Media Council के गठन की आवश्यकता पर दिया जोर



















