सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि प्रदेश के पंजीयक सहकारी संस्थायें (आरसीएस) कार्यालय का कम्प्यूटरीकरण जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर तक आईटी के प्रभावी उपयोग के माध्यम से सहकारी समितियों को सुदृढ़ करने की केन्द्र प्रायोजित परियोजना के तहत विभिन्न घटकों को जल्द सिंक्रोनाइज करें।
बताया गया कि पंजीयक कार्यालय मुख्यालय सहित प्रत्येक जिला कार्यालय, संभागीय कार्यालय के लिये हार्डवेयर क्रय किये जा चुके है। पंजीयक कार्यालय के कम्प्यूटराईजेशन के लिये एक एकीकृत डिजीटल प्लेटफार्म MPSEDC द्वारा विकसित किया जा रहा है।
बैठक में आयुक्त सहकारिता मनोज पुष्प, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता और उप सचिव मनोज सिन्हा सहित सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल एवं ताप विद्युत गृहों की अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित होंगी प्रणालियां
एमपी ट्रांसको ने सीहोर में किया 50 एमवीए क्षमता का दूसरा पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत: ऊर्जा मंत्री तोमर
बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
“ई जीरो FIR” अंतर्गत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



















