ई-सेवा पोर्टल से पूरी सरकार एक स्क्रीन पर होगी

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज एक नवम्बर को हम न केवल प्रदेश की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के कार्यकाल की शुरूआत भी कर रहे हैं। गत दो वर्ष विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की आधारशिला रखने वाले रहे। इन वर्षों में प्रदेश ने विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत ढांचे के विस्तार में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की। आने वाले समय में यही गति प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक केन्द्र के रूप में स्थापित करेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट, राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। जन-जन के सहयोग से विकसित यह दस्तावेज नव मध्यप्रदेश निर्माण की आधारशिला है, जो अगले 2 दशकों के लिए सशक्त आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का रोडमैप भी है। यह डाक्यूमेंट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को रवीन्द्र भवन में प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के अंतर्गत विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन किया। साथ ही ओंकारेश्वर अभयारण्य विकसित करने की घोषणा भी की, इसमें खण्डवा और देवास जिले के क्षेत्र शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वरा विकसित “वॉश ऑन व्हील्स” मोबाइल ऐप का लोकार्पण भी किया। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने डॉक्यूमेंट के उद्देश्यों तथा विभिन्न बिन्दुओं पर प्रेजेन्टेशन दिया। डॉक्यूमेंट पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

INDIA TV MP TAK  के बारे में
INDIA TV MP TAK GOVT.REG-MP-0001789 इंडिया टीवी एमपी तक न्यूज़ चैनल तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक राम किशोर विश्वकर्मा मो. +91 9399723343 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ Read More
For Feedback - ramvishwakarma2805@gmail.com

LATEST Post

04:20
WhatsApp Icon Telegram Icon